बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने पंचायत वरुणा के मुखिया पद के लिए भावी प्रत्याशी मनोज महतो से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान मुखिया के द्वारा पिछले 15 सालों में कोई विकास कार्य नहीं किया गया है। लगातार वो 3 बार मुखिया पद पर रहें। लेकिन उन्होंने ना जनता की समस्याओं पर ध्यान दिया और ना ही पंचायत के जरूरतों पर। अब भी कई पंचायतों में सड़क की स्थिति दयनीय है।कोरोना काल में भी सरकार की ओर से मुखिया को ग्रामीणों के देख-रेख के लिए फंड मिला था। लेकिन उसमें से एक भी रुपया पंचायत के लोगों पर खर्च नहीं किया गया है। इसलिए जनता को मुखिया पद के लिए ऐसे व्यक्ति का चयन करना चाहिए।जो पंचायत के विकास के लिए प्रयास करें। जनता की समस्याओं को समझें और उसका समाधान करें। अगर मैं मुखिया पद के लिए चयनित हुआ,तो गाँव में जहाँ भी कमियाँ होंगी। उस क्षेत्र में कार्य कर सुधार करने की कोशिश की जायेगी
