बिहार राज्य के शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार ने पंचायत वरुणा अंतर्गत चकअगबिल निवासी मोहित कुमार से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि मुखिया ऐसा व्यक्ति हो जो विकास कार्य करें। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करें। स्कूलों की निगरानी करें,यहाँ की व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास करें। वर्तमान मुखिया के बारे में जानकारी देते हुए , उन्होंने कहा कि चुनाव के समय वोट माँगने केवल आते हैं। जीत के बाद कभी भी जनता की समस्याओं को जानने की कोशिश नहीं करते हैं।ग्राम सभा कब आयोजित होती है। इसकी ग्रामीणों जानकारी ग्रामीणों को दी ही नहीं जाती हैं
