होली त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को महुली ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे बी डी ओ संजय कुमार , अंचलाधिकारी प्रभात रंजन ,वर्तमान मुखिया लोहान पंचायत संजीव कुमार सिंह ,पूर्व मुखिया बाल्मीकि यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र यादव , पूर्व सरपंच खालिद अंसारी एवं ग्रामीण सुनील पांडे ,पारस कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
