बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रणजीत कुमार ने चेनारी प्रखंड निवासी सुशील राम से साक्षात्कार लिया। जिसमे उन्होंने जानकारी दी कि हमारा मुखिया शिक्षित व्यक्ति होना चाहिए। शिक्षित मुखिया ही अपने पंचायत के जनता की भलाई के लिए सही निर्णय ले सकता है। मुखिया को गरीब जनता के उत्थान और उनके बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।मुखिया शिक्षित होगा तब ही उसे शिक्षा महत्व के बारे में पता होगा और वह इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करेगा।
