बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रणजीत कुमार ने चेनारी प्रखंड निवासी अवधेश से साक्षात्कार लिया। जिसमे उन्होंने जानकारी दी कि हमारा मुखिया शिक्षित होना चाहिए। मुखिया को जीत के बाद ग्राम सभा का आयोजन कर जनता के हित में कार्य करना चाहिए।गाँव के गरीब बच्चों के लिए शिक्षा और शिक्षा सामग्री की व्यवस्था करनी चाहिए। मुखिया को पंचायत के लिए मिले फंड का सदुपयोग करते हुए पंचायत में जरूरत के अनुरूप विकास कार्य करने चाहिए