बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के ग्राम मल्हीपुर से आशीष कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्राम सिंघपुर निवासी प्रिंस कुमार से हुई। प्रिंस 'मेरा मुखिया कैसा हो' कार्यक्रम के माध्यम से कहते है, कि मुखिया को ग्रामीण विकास की ओर ध्यान देना चाहिए।जो भी सरकारी फण्ड आते है उसे वार्ड सदस्यों की सहायता से उचित इस्तेमाल में लाना चाहिए। जिससे ग्रामीण क्षेत्र का विकास हो पाए और लाभुकों तक सरकारी लाभ भी पहुँच पाए। साथ ही सभाएँ आयोजित कर मुखिया को ग्रामीणों के मध्य सारे ग्रामीण विकास कार्य की चर्चा करनी चाहिए ताकि ग्रामीणों को भी गाँव में होने वाले कार्यों की जानकारी रहे।