बिहारशरीफ:-थरथरी थाना क्षेत्र के बाजार के समीप मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक मृतक हिलसा के पटेल नगर निवासी 20 वर्षीय शांतनू कुमार है। जख्मी चंदन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। बाइक सवार हिलसा से नूरसराय आ रहे थे। उसी दौरान तीखे मोड़ पर बाइक सड़क किनारे गड्‌ढ़े में जा गिरी। इसी तरह रहुई थाना क्षेत्र के निजांय गांव के समीप एक जनवरी को सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए हरनौत के नेहुसा निवासी सुजीत कुमार की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजन को सौंप दिया गया है.