बदमाशो ने बच्चे को मारी गोली,फायरिंग से दहला गांव बिहारशरीफ:- चंडी थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव में बदमाशों ने बुधवार की रात रविशंकर कुमार के 8 साल के पुत्र आदित्य कुमार को गोली मार दिया। घटना के पूर्व दो पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग हुई। जख्मी बच्चे को इलाज.के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। जख्मी के पिता ने आठ बदमाशों को आरोपित कर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
