शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के महेश संस्थान के समीप शुक्रवार की रात 4 गुमटी व एक मिठाई की दुकान में घुसकर चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। जिससे कि इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत व्याप्त हो गया है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदारों में सनोज कुमार, मंटू कुमार ,चंदन कुमार, सुधीर कुमार और भाषो सिंह ने बताया कि बीती रात को सभी गुमटी का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
