न्यूज नालंदा – हरनौत से पकड़ा गया सड़क लुटेरा बिहारशरीफ:-चंडी थाना पुलिस ने सीएसपी संचालक से लूट मामले में एक लुटेरे काे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को सोमवार की रात हरनौत के श्रीचन्दपुर से पकड़ा गया। बदमाश अवधेश प्रसाद का पुत्र श्याम कुमार है। उसके पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ। तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ के आधार पर पुलिस फिरार लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि बीते गुरुवार को तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से 54 हजार रुपयाा, मोबाइल लूट लिया था। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
