बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नवादा से युवक का अपहरण कर बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार नालंदा में दफन कर दिया था। नवादा पुलिस ने गिरियक थाना पुलिस के सहयोग मरकट्टा गांव के खंधा से जमीन खोद अपहृत की लाश बरामद की। सोमवार को अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शव के साथ आरोपित को नवादा पुलिस अपने साथ ले गई।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
