जनता दल सेक्युलर पार्टी ने चलाया जनसंपर्क अभियान बिहारशरीफ:- अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से जनता दल सेक्युलर प्रत्याशी सुशील प्रसाद चंद्रवंशी ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जनता की रुझानों को आकलन करते हुए कहा कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है पिछली सरकार की कारस्तानी को लेकर जनता काफी खफा है क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जो बातें उभर कर सामने आए उससे परिवर्तन की नई मोड़ होने का एक नया आयाम है प्रत्याशी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्थावां विधानसभा के अमावाॅ ओंदा नेतृत्व अस्थावां दर्जनों गांव का दौरा करते हुए विकासात्मक पहलू को देखकर सरकार की आलोचना की और उन्होंने कहा कि इस बार अगर मौका मिला तो रोजगार शिक्षा सड़क स्वास्थ्य व्यवस्था आदि की विकासात्मक पहलू को प्राथमिकता देते हुए पलायन पर रोक और साथ में महिलाओं को उन्नत कृषि कार्य के तहत जोड़कर किसानों को भी एक नई व्यवस्था का संचार करेंगे.किसी भी तरह की समस्याएं अगर जनता के बीच आए तो वह 30 दिनों के अंदर पूरा करने का भी संकल्प लिया है.
