लोजपा प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान बिहारशरीफ:- इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जनता की रुझानों को आकलन करते हुए कहा कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है पिछली सरकार की कारस्तानी को लेकर जनता काफी खफा है क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जो बातें उभर कर सामने आए उससे परिवर्तन की नई मोड़ होने का एक नया आयाम है प्रत्याशी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस्लामपुर विधानसभा के करिया अमारा विश्वक दर्जनों गांव का दौरा करते हुए विकासात्मक पहलू को देखकर सरकार की आलोचना की और उन्होंने कहा कि इस बार अगर मौका मिला तो रोजगार शिक्षा सड़क स्वास्थ्य व्यवस्था आदि की विकासात्मक पहलू को प्राथमिकता देते हुए पलायन पर रोक और साथ में महिलाओं को उन्नत कृषि कार्य के तहत जोड़कर किसानों को भी एक नई व्यवस्था का संचार करेंगे.किसी भी तरह की समस्याएं अगर जनता के बीच आए तो वह 30 दिनों के अंदर पूरा करने का भी संकल्प लिया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय