मिशन ओपी और जयरामपुर थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर बांस लदा एक पिकअप भान का पीछा करके भान में छुपाकर रखे गए 25 बोतल इम्पीरियल ब्लू ब्रांड के विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई। सूत्रों ने बताया कि मिशन ओपी पुलिस को समीप से होकर गुजर रहे वाहन पर आशंका हुई। आशंका के बाद गोपालबद (नालन्दा ) जाने वाली रोड में चयनपुर गांव के समीप जयरामपुर थाना के सहयोग से धर दबोचा। इस कार्य मे मिशन ओपी अध्यक्ष मो फैयाज , जयरामपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार , एएसआई मधुवीर कुमार ,शंम्भू सिंह की भूमिका अहम रही।