सीआरपीएफ जवान को रफीगंज में कराया गया थर्मल स्क्रीनिंग बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार पुलिस बल की बढ़ोतरी की जा रही है। रविवार को रफीगंज प्रखंड के सरवाक विद्यालय में सीआरपीएफ कैंप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज के टीम द्वारा उपस्थित सीआरपीएफ जवान का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। डॉ एम जावेद ने बताया कि लगभग 200 जवानों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया तथा करोना से संबंधित बचाओ के बारे में बताए गया। इस मौके पर रफीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह ,कसमा थाना अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह ,रफीगंज थाना अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।