बृहस्पतिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने शहर के महावीर चौक स्थित महावीर मन्दिर में 70 घी दीपक जलाकर लड्डू का प्रसाद लोगो के बीच वितरित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी की प्रंशसा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी । साथ कि राष्ट निर्माण में मोदी जी की भूमिका के लिए लोगो को आभार जताते हुए विश्व मे भारत का नाम रौशन करने के लिए बाबा बजंगवली से विनती की।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, जिला मंत्री अनिल सिंह ,बरबीघा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार, बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
