आज दिनांक 13/09/2020 दिन रविवार,समय प्रात: 10:00 बजे शोषित समाज दल,नालंदा जिला इकाई के जिला कार्यकारणी समिती की बैठक शहीद जगदेव चौक,राणाबिगहा मोड़ पर मद्रास मैरेज हॉल में आयोजन किया जिसमें जिले के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तियों की उपस्थिती हुई नालंदा जिला के राजगीर विधानसभा सुरक्षित सीट से सुयोग्य एवं कर्मठ उम्मीदवार के रूप में श्रीमती जया कुमारी चौधरी,नालंदा विधानसभा क्षेत्र से प्रो.ब्रह्मदेव प्रसाद,इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रो. हिन्द केशरी,हिलसा विधानसभा से संदीप कुमार यादव,आस्थावाँ विधानसभा क्षेत्र से सुरेन्द्र कुशवाहा,हरनौत विधान सभा से अनिश कुमार,बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से जीतेन्द्र कुमार के आलावे अन्य लोगों ने प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन किया ! शोषित समाज दल,नालंदा के जिला संयोजक मा. निखिलेश कुमार ने कहा की जल्द ही सभी प्रत्याशीयों की जाँचों उपरांत घोषणा कर दी जायेगी इस बैठक में शोषित समाज दल के जिला कमिटी के शतीश कु.वर्मा,शिवकुमार कुशवाहा,चन्द्रदीप कुमार(पूर्व मुखिया),सोविन कुमार कुशवाहा,मुकेश कुमार चौधरी,डिम्पल यादव(जिला अध्यक्ष अर्जक संघ),दीपक मेहता(जिला अध्यक्ष,मानववादी छात्र युवजन सभा),जीतु कुशवाहा,भीम कुशवाहा,राजा कुमार सदस्यों ने भाग लिया