#शिक्षा_सुधार_बनाएं_बटन_दबाने_का_पहला_आधार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी नालंदा द्वारा #शिक्षा_सुधार_सप्ताह के तहत प्रदेश महासचिव अरविंद वर्मा के नेतृत्व में नालंदा विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया! लोगों के दरवाजे पर जाकर # राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की 25 सूत्री मांगों को बताया गया। लोगों को यह भी बताया गया कि माननीय उपेंद्र कुशवाहा एक ऐसे नेता है जो सड़क से लेकर सदन तक शिक्षा के क्षेत्र में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने ठाना है- शिक्षा में सुधार लाना है। इस अभियान में अरविंद वर्मा लगातार लगे हुए हैं। लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि इस बार ईवीएम का बटन दबाने को पहले शिक्षा को ध्यान में जरूर रखें। इस अभियान में विभिन्न लोगों ने सहयोग किए जो निम्न है। सुरेंद्र कुशवाहा राज्य परिषद सदस्य, नालंदा, प्रधान महासचिव युवा नालंदा जितेंद्र कुशवाहा, जयराम साव घनश्याम कुशवाहा, युवा उपाध्यक्ष विक्रम कुशवाहा, धनराज कुशवाहा, प्रवीण कुमार,टूटू कुमार, अमन कुमार, एवं सैकड़ों लोगों ने सहयोग किया।
