शिक्षा सुधार - बनाए बटन दबाने का पहला आधार* राष्ट्रीय लोक समता पार्टी नालंदा द्वारा शिक्षा सुधार सप्ताह के तहत नालंदा विधानसभा के बिहारशरीफ प्रखंड मे विशाल जुलूस द्वारा आम जनता को बटन दबाने का पहला आधार शिक्षा सुधार के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि 15 वर्षों में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा को बर्बाद कर दिया है जिससे सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब-गुरबा, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित- महादलित एवं अल्पसंख्यक के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना असंभव सा हो गया है। दूसरी तरफ लगभग 7 करोड युवा बेरोजगार है जिसके लिए नीतीश सरकार ने 15 वर्षों में कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की है। गरीबी, भुखमरी, बदहाली कानून व्यवस्था, हत्या बलात्कार सरेआम हो रहा है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सुप्रीमो माननीय उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर बिहारशरीफ प्रखंड के दीपनगर से शहीद जगदेव चौक तक रालोसपा के समर्पित कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर सरकार विरोधी नारे लगाए एवं मशाल जलाकर आम जनता से अपील किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में शिक्षा सुधार के लिए नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकने का एवं महागठबंधन का मजबूत सरकार बनाने का काम करें। इस मौके पर नालंदा युवा प्रधान महासचिव जितेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष विक्रम महतो, घनश्याम कुशवाहा, दीपक महतो, धनराज कुशवाहा, श्रीकांत कुमार, सुजीत कुमार, अमन कुमार, दीपक शर्मा, सुबोध पंडित, संतोष कुमार, मिथिलेश कुमार, सुबोध कुमार, देवन कुमार, चांद एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।