बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिला में जल्द ही सर्वे का कार्य प्रारंभ होगा। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन की बहाली की गई है।नालंदा जिला में 18 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 24 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो एवं लगभग 250 अमीन ने अब तक योगदान दिया है। सभी को अलग-अलग अंचलों में पदस्थापित किया गया है।फिलहाल 9 अंचलों- हरनौत, चंडी, परवलपुर, बेन, सिलाव, अस्थावां, सरमेरा, बिंद एवं थरथरी अंचलों में 17 स्थानों पर विशेष शिविर का आयोजन कर सर्वे से संबंधित कार्यों का निष्पादन कराया जाएगा। इसमें 415 राजस्व ग्राम आच्छादित होंगे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर