स्वाधीनता दिवस के मौके पर जिला राजद कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा फहराया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट , प्रधान महासचिव विजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, कोषाध्यक्ष शम्भू यादव, प्रवीण कुमार ,जिलामहासचिव अशोक कुमार सिंह, फोनी यादव, बाला पांडेय, किसान प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष चंद्रमौली कुमार, महासचिव मुन्ना सिंह उर्फ किसान प्रकोष्ट के जिला सचिव अशोक सिंह , रवि सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष राकेश सिंह एवम सभी नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। झंडोतोलन बाद लोंगो के बीच मिठाईयां बांटी गई।