चितरंजन कुमार- मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड़ के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित गिर जाने से एक युवक घायल हो गया। घटना शनिवार की सुबह की है,घायल युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।घायल युवक का पहचान घोरहत गांव निवासी भोला चौधरी पिता अखिलेश चौधरी के रूप में हुई है।
