ऐतिहासिक रहा वर्चुअल सम्मेलन, नेताओं ने जताया आभार ,नयी ऊर्जा का संचार दाउदनगर- जदयू का ओबरा विधानसभा स्तरीय वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अलावा बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. वर्चुअल सम्मेलन को जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं ऐतिहासिक बताया है और इसकी सफलता के लिये सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है.वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुये जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ,जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी,बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार व संतोष कुमार निराला, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा एवं प्रदेश प्रवक्ता अंजम आरा संबोधित करते हुये बिहार सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल को विस्तार पूर्वक रखा .ओबरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी रह चुके जदयू के वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा नेताओं ने विस्तार पूर्वक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गये विकास कार्यों की चर्चा की गयी.बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मेहनत ,इच्छाशक्ति एवं ईमानदारी के बल पर बदहाल कहे जाने वाले बिहार को विकसित बिहार में बदलने का काम किया .ओबरा विधानसभा क्षेत्र के 99प्रतिशत गांव में बिजली पहुंच गयी. पक्की सड़क बनायी गयी. अनुमंडल अस्पताल का निर्माण किया गया. दाउदनगर- नासरीगंज के बीच सोन नदी पर पुल बनवाया गया. नर्सिंग कॉलेज खोला गया. कई प्राइवेट आईटीआई एवं बीएड कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिली.जदयू का विधायक नहीं रहने के बावजूद ओबरा विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में किसी भी विधानसभा क्षेत्र से कम नहीं है .श्री चंद्रवंशी ने इस वर्चुअल सम्मेलन को भव्य एवं ऐतिहासिक बताया है. सेवादल के जिला अध्यक्ष शैलेश यादव को राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने धन्यवाद देते हुए कहा कि शैलेश यादव बेहतर कर रहे हैं पिछले चुनाव में काफी ज्यादा मदद किया था इसके कारण बेहतर परिणाम आए थे आगे भी बेहतर करने का उम्मीद है इन्हें पार्टी की ओर से धन्यवाद देता हूं वही जदयू के दाऊदनगर प्रखंड अध्यछ अनिल कुमार चंद्रवंशी अपने संगठन को बेहतर कर रहे हैं साथ ही साथ नीतीश कुमार के किए गए 15 साल में विकास की हर एक बातें जनता तक पहुंचाने की कहा है और कहा कि प्रखंड को बेहतर आप बना सकते हैं किए गए काम को गिना सकते हैं।