सदर प्रखंड के नगर क्षेत्र से सटे ढेवसा गाव में फिर भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली है। गाव के बच्चे जब तालाब से गीली मिट्टी बाल में लगाकर स्नान करने हेतु निकाल रहे थे। तब यह मूर्ति निकला। यह मूर्ति विष्णु की प्रतिमा है। मालूम हो कि दो महीने पहले भी लघु सिंचाई विभाग द्वारा इस तालाब की खुदाई के दौरान 3 फिट ऊंची विष्णु की मूर्ति निकला था। वही पिछले साल तालाब की खुदाई कर मिट्टी लेने के दौरान भी इस तालाब से 3 से 4 फिट ऊंची शिवलिंग निकला था। भाजपा नेता व ग्रामीण ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस तालाब से गत दो साल से लगातार देवी देवताओं का प्राचीन बेशकीमती मूर्तियां निकल रही है। उन्होंने पुरातत्व विभाग से तालाब की खुदाई करवाने की मांग की। मंगलवार को पुनः गाव में भगवान विष्णु की एक विखंडित मूर्ति की पूरे ग्राम में चर्चा है कि अगर इससे तलाव को अभी से भी पुरातत्व विभाग के द्वारा गहन छानबीन किया जाए तो जरूर कुछ खास में निकल सकता है। लोगो ने इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर इसकी पूजा शुरू कर दी है। प्रतिमा निकलने की बात गाव के बहार निकलते ही दूर दूर से लोग इसके दर्शन के लिए आना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन को भी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।