हमारी श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शुक्रवार के दिन जिला के अरियरी प्रखंड के चोढदर्गाह पंचायत के वार्ड स:-07 में सिया देवी , वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में मास्क पहनने पर जोर देने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय के लोगों को कोरोना वायरस महामारी से बचाने हेतु विभिन्न सलाहों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें महत्वपूर्ण रूप से हाथों को बार बार साबुन से धोना या अल्कोहल युक्त सेनीटाईजर से साफ़ करना, बाहर निकलते समय चेहरा को मास्क से या अन्य किसी कपडे से अच्छी तरह ढकना, एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखना, ज्यादा से ज्यादा अपनी सवारी का प्रयोग करना इत्यादि प्रमुख थे। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया की सरकार के द्वारा दी जा रही ढिलाई का लोग हलके में ना लें और साबधानी बरतते रहें क्यूंकि कोरोना का खतरा अभी तक टला नहीं है और जिला में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर