हमारी श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शुक्रवार को सदर अस्पताल शेखपुरा में ट्रूनेट मशीन का उद्घाटन सिविल सर्जन, वीर कुंवर सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर एसीएम ओ डॉ केएमपी सिंह , सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शरदचंद्र , डीपीएम श्याम कुमार निर्मल सहित अन्य उपस्थित थे।इस मशीन से 24 घंटे में कोरोना वाईरस के संदिग्धों को 50 सैंपल की जांच की जा सकेगी। मालूम हो कि पहले यहां से सन्दिग्ध लोंगो का सेंपल जांच के लिए एम्स पटना भेजा जाता था। अब इस जिले के लोंगो का सेंपल स्थानीय सदर अस्पताल में ही की जाएगी।
