हमारी श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने धरना दिया। बाहर से आये मजदूरो के कष्ट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की असम्वेदनशीलता को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही बिहार के गौरव और अस्मिता की रक्षा के लिए पोस्टकार्ड भेजने का भी अभियान छेड़ा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंदन पुष्प के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया तथा पोस्टकार्ड भेजो कार्यक्रम का आयोजन किया। धरनास्थल पर युवको ने कहा कि हर विधान सभा क्षेत्र में बिहार सम्मान पेटी लगाकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान की आवाज़ को बुलंद करेंगे। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
