जिले में 06 और कोरोना पोजिटिव के नेगेटिव होकर घर जाने का समाचार मिला है। जिसमे एक सात साल की बालिका भी शामिल है। जिले में यह संख्या अब 31 हो गयी है। जिले में अभी तक 109 लोग इस संक्रमण के शिकार हुए है। 31 के स्वास्थ्य होकर घर जाने के बाद अब सक्रिय कोरोना पोजिटिव की संख्या 78 रह गयी है। ये सभी एक माह से ज्यादा समय से पोजिटिव पाए जाने बाद कोविड केयर सेंटर में इलाजरत थे। छ के जाँच के लिए सैम्पल कई बार यहाँ से भेजे गये थे। इन सभी के पोजिटिव रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद यहाँ ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। जिला सूचना व जन सम्पर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि नेगेटिव रिपोर्ट आने वालो में अरियरी प्रखंड के एफनी गाव के रविन्द्र कुमार, शिव कुमार मंडल और नित्यानंद मंडल शामिल है। ये सभी सुरत से ट्रक पर सवार होकर अपने घर आये थे। इन सभी के स्वस्थ्य होने के बाद इनके सम्पर्क में आये और पोजिटिव लोगो के जाँच रिपोर्ट आने की आशा बढ़ गयी है। इसके अलावे शेखोपुरडीह के रिशु कुमार और बरबीघा प्रखंड के सर्वा के दीपक पाण्डेय और हैदरचक की सात साल की बालिका शामिल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को विशेष समारोह आयोजित कर कोविड केयर सेंटर से सभी को सम्मान बिदाई दी गयी। सभी को विशेष उपहार देकर बिदा किया गया। घर जा रहे सभी लोगो ने भी स्वास्थ्य कर्मियों और डाक्टरों का शुक्रिया अदा किया। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना केयर को लेकर किये गये उपायों की भी प्रशंसा की।