-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वर्धा में भाषण के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन की शिकायत पर निर्वाचन आयोग से क्लीन चिट। -चक्रवात फॉनी बहुत गंभीर चक्रवात में बदला, शुक्रवार दोपहर तक ओडिसा तट पहुंचने की संभावना, पूर्वी नौसेना कमान को सतर्क किया गया। -श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा- देश आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट के खिलाफ वैश्विक संघर्ष में शामिल होने को तैयार। -आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टूर्नामेंट से बाहर।