बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महासंघ के आव्हान पर 28 फरवरी दिन के 11:00 बजे से लखीसराय जिला एससी एसटी कर्मचारी संघ अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगा। इस आशय की जानकारी संघ के जिला सचिव राम अवतार पासवान ने देते हुए बताया है कि धरना से संबंधित सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है। इसी तरह के ताजा तरीन खबरों के लिए बने रहे न्यूज़ एक्सप्रेस मोबाइल वाणी के साथ।