बिहार राज्य के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड से ज्योति कुमारी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से पॉलीथिन के थैलों पर रोक लगाने के सम्न्बंध में अपने विचार प्रकट किये है। जिसमे इन्होने कहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकार को जनहित को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक के थैलों पर रोक लगानी चाहिए।इसके प्रयोग से एक और जहाँ प्रदुषण को बढ़ावा मिल रहा है, वही आये दिन मवेशियों की मौत हो रही है। शोध में यह साबित हो चुका है की प्लास्टिक बनाने में जहरीले रसायन का प्रयोग होता है।प्रायः लोग खाने-पिने की चीजों को प्लास्टिक में रख देते हैं उसके बाद उसका सेवन करते हैं तो इसका शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है। बाजारों में छोटे-छोटे सामान प्लास्टिक में बिक रहे हैं जिस पर सरकार को प्रतिबन्ध लगाना चाहिए।