बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राज्य मे निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार ने लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। जमुई जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ज़िले के निजी स्कूल अब फ़ीस में मनमानी वृद्धि नहीं कर सकते है।विभाग द्वारा निजी विद्यालय संचालक के द्वारा फीस में वृद्धि मानक का पालन नहीं किये जाने की शिकायत को लेकर एक पत्र कार्यालय को भेजा गया है।फीस के अनुसार विद्यालय प्रबंधन द्वारा आवश्यक सुविधा मुहैया नहीं कराया जाता है।बताते है की विभाग द्वारा भेजे गये पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है की 15 अप्रैल तक सभी निजी स्कूलों में निरिक्षण कर पेयजल की व्यवस्था ,पढ़ाई की व्यवस्था ,शिक्षकों की संख्या, आधुनिक संसाधनों की संख्या ,आरक्षित सीट सहित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय की वेबसाइट पर अनिवार्य जानकारी देने को कहा गया हैं । साथ ही स्कूलों की निरिक्षण के दौरान इसमें किसी भी तरह की त्रुटि या गलत जानकारी देने पर सरकार उन स्कूलो पर न्यायसंगत कार्रवाई करेगी।