बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राज्य में झोला छाप डॉक्टरों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.जिससे मासूम ,गरीब और अपनढ़ जनता इन झोला छाप डॉक्टरों के चंगुल में फंस कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। क्योकि कई बार ये नकली डॉक्टर अपने आगे किसी भी तरह की फ़र्ज़ी डिग्री लगाकर भोले-भाले जनता को गुमराह करने का प्रयास करते रहते है। राज्य में लगभग 4 लाख के आस-पास फ़र्ज़ी डॉक्टर है, जो की मासूम जनता की चिर-फाड़ कर उनके जीवन से खेलते है। सरकार को इन फ़र्ज़ी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई करनी चाहिए,जिससे की राज्य की मासूम जनता की सेहत सुरक्षित हाथों में रह सकें