ज्योति कुमारी,जिला जमुई के सिकंदरा प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जाना चाहिए।वर्तमान युग औद्यौगिक विकास का युग है,हजारों फैक्ट्रियां इससे चलती है जिससे विकास रोजगार को तो बढ़ावा मिलता है परंतु वातावरण भी दूषित हो रहा है।ज्यादातर कल-कारखानों पर मानव का ध्यान नहीं रखा जाता है क्योकि दूषित वायु को साँस के जरिये लेने को मजबूर है।जल और जमीन दोनों प्रदूषित हो गए है और इसके लिए पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ी भी जिम्मेवार है।सभी देशो के वैज्ञानिक प्रदुषण कम करने का उपचार खोजने में लगे है परंतु नागरिको का भी कर्तव्य होता है कि वह पर्यावरण को स्वच्छ बनाये।
