जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आज के समय में बाजार में आ रहे आयोडीन नमक की कालाबाजारी जोरो पर है। अधिकांश बड़ी दुकानदारों ने नामी कम्पनियों के रेफर लेकर घर में ही पैकिंग की व्यवस्था किए हुए है, जिसकी वजह से दुकानदारों की आय दिन-दोगुनी और रात-चौगुणी होती जा रही है। लेकिन इस गलत नमक का उपयोग कर रहे आम लोगो में घेंघा रोग होनी की सूचना भी प्राप्त हो रही है यदि समय रहते इस पर काबू ना पाया गया तो बड़ी तीव्र गति से लोग इस तरह के रोगों से प्रभावित हो सकते है।
