मध्य-प्रदेश राज्य के ग्राम-पंचायत फुटेरा,नया गाँव से राम राजा गुजर ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्राम-पंचायतों में सरकार द्वारा चल रहे सभी योजनाओं में, भ्र्ष्टाचार और अनियमितता देखी जा रही है। आँगनबाडी,स्कुल स्तर का कार्य,,शिक्षा-विभाग ,स्वास्थ्य-विभाग इत्यादि,सभी जगह भ्र्ष्टाचार व्याप्त है।साथ ही चारों तरफ व्याप्त भ्र्ष्टाचार एवं अनियमितता से ग्राम-पंचायत तथा ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है।आवास योजना सहित किसी भी योजनाओं का लाभ, लाभुकों तक नहीं पहुंच पा रहा है। गरीब भटक रहे हैं इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ,परन्तु परेशानी के सिवा अब-तक उन्हें कुछ भी नहीं मिला है।शासन और प्रशासन का इस तरफ बिलकुल ध्यान नहीं है तथा गरीबों और जरुरतमंदो को योजनाओं का लाभ मिले,इसके प्रति भी सरकार उदासीन है।