मध्य -प्रदेश से गोपाल राठौर जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि अपने अधिकार और माँगो को ले कर हड़ताल करना जरुरी है।परन्तु हमें ये भी ध्यान रखना चाहिए कि हड़ताल के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है और सामान्य जन -जीवन प्रभावित होता है।पिछले दिनों डाक्डरों के हड़ताल के वजह से बहुत से मरीजों ने इलाज के अभाव में अपनी जान गवाई है।हड़ताल जहाँ अपने अधिकारों की माँग के लिए आवश्यक है ,वहीं लोगों के लिए ये परेशानी का कारण बन जाता है।अतः हड़ताल कर्मिओं को अपने अधिकार के साथ मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए