मध्य -प्रदेश से हमारे श्रोता ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। पंचायत स्तर पर देखा जाए तो, वास्तविकता यह है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को न मिल कर उन्हें मिल रहा है जो पहले से ही समृद्ध हैं और जिनके पास ट्रेक्टर ,मोटर तथा पक्के मकान पहले से ही उपलब्ध है।वे सभी गरीब जो चेलिया पत्ता चढ़ा कर किसी तरह अपना दिन काट रहे हैं एवं बत्ती और आधारभूत सुविधा से वंचित हैं ,उन तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही पहुँच रहा है।साथ ही ये गरीब मजबूर हैं बारिश के मौसम में किसी तरह छत से टपकते पानी के बीच परेशानी में रहने के लिए।और दूसरी तरफ समृद्ध लोग पक्के के मकान में रहते हुए उन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं जिन पर गरीबों का अधिकार है।