शिवपुरी जिले से राजकुमार शर्मा जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई से 1 जून तक संचालित किया गया था, जिसका समापन आज दिनांक 3 जून को सुबह 7:30 बजे माधवराव सिधिया खेल परिसर में विधिवत रूप से शिवपुरी में किया गया । समापन अवसर पर समस्त प्रशिक्षकों से अपील की गई है वे अपने-अपने खेल के समस्त खिलाड़ियों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे और अपना सम्मान प्राप्त करे।