मध्य -प्रदेश जिला दतिया से रामपाल जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शराब पूरी तरह बंद होने पर ही हमारा हिन्दुस्तान आगे बढ़ सकता है।यही नहीं शराब -बंदी होने से अपराध पर भी नियंत्रण रहेगा।चोरी ,डकैती जैसी घटनाएं भी कम होंगी।शराब ,असमय मौत और अनगिनत बिमारिओं का भी कारण होता है।हिन्दुस्तान में शराब की वजह से अनेक सामाजिक बुराइयाँ भी देखने को मिलती है।अतः सभी नेताओं से अनुरोध है कि शराब-बंदी पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा इससे जुड़े अपराध को खत्म करने मे मदद की जाए।
