मध्य प्रदेश के जिला दतिया ,नयाखेड़ा से रामपाल जी मोबाइल वाणी के माध्यम से मलेरिया पर कहते है की हमारे यहाँ नहरो का प्रभाव है।नहर से सटे बड़े बड़े गड्ढो में गंदे पानी जमा है जिससे मच्छरों का आतंक है।मच्छरों के आतंक के कारण लोगो को मलेरिया हो रहा है, और स्वास्थ्य केंद्रों से मलेरिया के लिए कोई ईलाज नहीं हो रहा है इसके इलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर दूसरे इलाज हो रहे है।इस तरह से लोगो की सहायता नहीं हो रही है और बीमारी के कारण उनके शरीर में खून की कमी हो रही है।