झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश्वर महतो ने बताया की पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छूती जा रही हैं।पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे आयल की कीमत पर निर्भर करता है। कच्चे आयल की कीमत लगातार बढ़ रही है।पिछले एक महीने में धीरे-धीरे पेट्रोल के साथ डीजल के दाम लगातार बढ़े हैं। इससे आम लोगों की जेब प्रभावित हो रही है। यह परेशानी का सबब है।सरकार को आम आदमी की समस्याओं से रूबरू होना चाहिए। बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम से आम आदमी प्रभावित हो रहा है।सरकार की नीति बेहतर नहीं है। शायद तभी यह स्थिति देखने को मिल रही है।पेट्रोल डीजल के दामों में नियंत्रण नहीं रहेगा तो व्यापार सीधे तौर पर प्रभावित होगा। साथ ही महंगाई बढ़ेगी और आम आदमी की जेब पर चोट आएगी।पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने के कारण टैक्सी-टैंपो का किराया भी लगातार बढ़ाया जा रहा है। यह चोट आम आदमी पर पड़ रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.