Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गिरिडीह : एक बार फिर कोरोना संक्रमण के फैलने की खबर के मद्दे नजर जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी बुधवार को बरहमोरिया स्थित हेल्थ सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची और कोरोना के मद्दे नजर जिला स्वास्थ्य महकमा द्वारा की गई स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

वर्ष 2022के बिदाई पर तर्कशील संस्था सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार पीकेएस गुर्वे ने कहां की मोबाइल वाणी पर संचालित अभियानों का सकारात्मक असर देखने को मिला है। साथ ही वर्ष 2022 में क्या खोया और क्या पाया विषय पर सारगर्भित बातें कही

झारखंड राज्य के धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता फर्केश्वर महतो ने सावित्री देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना संक्रमण अभी कम है। लेकिन खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हम सभी को अभी भी सावधानी बरतने जरूरत है। साफ़-सफाई का ध्यान रखें। इसके साथ मास्क भी बाहर निकलते समय जरूर पहनें। इन सभी आदतों को अपना कर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं

दोस्तों, कुछ लोगों को ये गलतफहमी होती है कि कोविड बचाव का टीका लगवा लेने के बाद अब उन्हें संक्रमण नहीं होगा. इसलिए वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर चले जाते हैं. जबकि यह बात समझना चाहिए कि टीका संक्रमण के प्रभावों को कम करता है. संक्रमण से बचाव के लिए अभी भी हमें भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए. जितना ज्यादा हो सके, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए. फिर भी समुदाय में अलग लोगों को बाहर जाना ही है तो वे मास्क पहनकर जाएं. और ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

झारखण्ड से हमारे श्रोता पंकज की बातचीत धनबाद मोबाइल वाणी के माध्यम से अमन से हुई। अमन बताते है कि वो कोरोना टीका के दोनों डोज़ ले चुके है। उन्हें टीका को लेकर कोई भय नहीं था। वो अब भी कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करते है और सामाजिक दूरी का पालन करते है। हाथों को स्वच्छ रखने के लिए वो 20 सेकंड तक साबुन से हाथों को धोते है।

दोस्तों, हम पुरानी परम्परा रही है कि किसी भी नवजात शिशु को 6 दिन तक किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में नहीं दिया जाता. ताकि गंदे हाथों की वजह से उसे संक्रमण न हो जाए. साथ ही लोगों को हिदायत दी जाती है कि बच्चे को गोद में लेने से पहले हाथ जरुर साबुन से साफ करें. पर कई बार देखा जाता है कि लोग इस नसीहत को गंभीरता से नहीं लेते. कोरोना के दौरान भी तो यही हुआ...! घर की महिलाओं और नवजात शिशुओं की मांओं के लिए हाथ धोना क्यों जरूरी है, इस बारे में आज राजू और पंकज के साथ साथ आप भी जान लें...!

झारखण्ड राज्य से सुनीता मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बात कर रहीं हैं, इनका कहना है की इन्होने कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज़ ले लिया है और अब खुद को सुरक्षित समझते हैं। तथा इनका कहना है की अब इनका परिवार भी सुरक्षित है.

झारखंड राज्य के धनबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता तफ्फजुल आजाद ने मुखिया जावेद से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना संक्रमण का डर अभी भी बना हुआ है। इसलिए सभी लोगों को सावधानी का ध्यान रखना चाहिए। मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग लगातार करते रहना चाहिए।सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जिससे हम संक्रमण से दूर रह सकें।कोरोना संक्रमण से बचाव सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि आर्थिक तौर पर भी मजबूत बने रहने के लिए जरुरी है। इसलिए आम जनता से अपील है की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करें। इसके साथ ही बाहर से आये लोगों के संपर्क में जाने से पहले सावधानी जरूर रखें।