झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश ने राजद प्रदेश नवल किशोर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की प्रकृति में आ रहे परिवर्तन को हम रोक तो नहीं सकते हैं। लेकिन हम सावधानी बरत कर इसे कम जरूर कर सकते हैं। इस तरह के परिवर्तन से किसान वर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहा है। कभी ज्यादा वर्षा तो कभी सुखाड़ हो जाता है।वर्तमान में कड़ाके की ठंड के कारण किसान वर्ग द्वारा लगाए गए सब्जी खराब हो रहे हैं।सरकार किसानों की मदद को आगे बढ़े तब ही किसान इस परेशानी से निकल सकते हैं
झारखंड राज्य के धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता मदन लाल चौहान ने कैलास कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की पर्यावरण बदलाव से लोगों को सर्दी खासी,बुखार,कमर दर्द जोड़ो का दर्द इत्यादि का सामना करना पड़ रहा है। इससे बचने के लिए गर्म खाना खाना चाहिए। बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए।जितना हो सके बीमारी से बचने के लिए घरेलु नुस्खे का प्रयोग करना चाहिए। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
झारखंड राज्य के धनबाद जिला के गोविंदपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता दिनेश कुमार ने बताया की गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में अधिकांश जगह खेती नहीं हो पाई है। इसका मुख्य कारण है सही समय में बारिश का नहीं होना। आज के समय में बढ़ती जनसँख्या और जागरूकता में कमी भी मुख्य कारण है। पहले के दौर में पेड़ पौधे लगाते थे। पर आज लोग पेड़ पौधे को काटकर घर बना रहे हैं। लेकिन पेड़ पौधा दिन प्रतिदिन कटते जा रहे है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।