झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सांसद व विधायक का किया पुतला दहन
22 अगस्त से 5 सितंबर तक RTPCR ऐप के माध्यम से गिरिडीह जिले में कोविड-19 का सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इस बाबत जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा को पत्र प्रेषित कर यह निर्देशित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
कोरोना संक्रमण को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन ने इस बार हरतालिका (तीज) व्रत के अवसर पर बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है. मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला जायेगा. यह जानकारी डीसी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि इस दिन मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी. सिर्फ सुबह और शाम की पूजा में सीमित संख्या में पुरोहित शामिल होंगे. विस्तृत खबर के लिये ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी खबर।
कोडरमा जिला के मरकच्चो थाना क्षेत्र स्थित राजारायडीह गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। विस्तृत खबर जानने के लिये ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी खबर।
एमसीएल कोल लिमिटेड (महानदी कोल फील्ड लिमिटेड) में माइनिंग सरदार की नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवको से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। नौकरी के नाम 9 लोगों से 20 लाख रुपये की उगाही की गई है. इस बावत पीड़ित एक युवक ने गिरिडीह के मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। विस्तृत खबर जानने के लिये ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी खबर।
लाखों रुपए चोरी का हुआ खुलासा वार्ड सदस्य सहित दो लोग गिरफ्तार
गिरिडीह जिले के गांवा प्रखण्ड के पसनोर में हुई दुर्घटना। कार सड़क छोड़ खेत मे लुढ़क गयी और पलटी मार दी। घटना में ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए। विस्तृत खबर जनाने के लिये ऑडियो पर क्लिक करें और सुने पूरी खबर
धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा के नजदीकी सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या शूटर सीसीटीवी फुटेज में कैद। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
धनबाद जिले के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता सह जमीन कारोबारी सतीश सिंह (34) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मटकुरिया विकास नगर छठ तालाब के पास की है। विस्तृत खबर जानने के लिये ऑडियो पर क्लिक करें और सुने पूरी खबर।
