बकरी चोरी के आरोप में गिरिडीह के मधुबन थाना में लाये गये आरोपी चोर की मौत हो गयी है। मृतक आरोपी धनबाद के तोपचांची का रहने वाला था। उसका नाम बबलू सोनार बताया जाता है। थाने में उसकी मौत पुलिस की पिटाई से हुई है बताया जाता है। घटना शुक्रवार की रात की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
हर साल 5 सितंबर को भारत में टीचर्स डे के तौर पर मनाया जाता है. एक शिक्षक का किसी भी छात्र के जीवन में खास महत्व होता है. कहा जाता है कि किसी भी बच्चे के लिए सबसे पहले स्थान पर उसके माता-पिता और फिर दूसरे स्थान पर शिक्षक होता है. शिक्षक एक बच्चे के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देता है. एक शिक्षक के बिना छात्र का जीवन अधूरा रहता है. आखिर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है और इन दिन को मनाने के पीछे क्या महत्व है विस्तृत ऑडियो क्लिक कर सुनें।
कहा जाता है कि खून के रिश्ते के सामने सभी रिश्ते फीके पड़ जाते है। लेकिन कोरोना वायरस अब खून के रिश्ते पर भी भारी पड़ने लगा है। मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसी घटना झारखण्ड में घटित हुई है जिसे सुन कर आप भी दंग रह जाएंगे। झारखण्ड की राजधानी रांची स्थित रिम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में भर्ती 14 दिनों के एक नवजात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजन बच्चे को छोड़कर भाग गए। विस्तृत खबर ऑडियो क्लिक कर सुनें।
ओरिएंटल आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी के खिलाफ मजदूरों ने किया चक्का जाम
असीम विक्रांत मिंज ने धनबाद के नए एसएसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया
Transcript Unavailable.
धनबाद के नए एसएसपी बने असीम विक्रांत मिंज
गिरिडीह जिले की धनवार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धनवार थाना क्षेत्र के कोडरमा खोरीमहुआ रोड स्थित डोमायडीह के समीप गुरुवार को अवैध ढिबरा लदा कमांडर (जीप) को जप्त किया और चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। विस्तृत खबर ऑडियो क्लिक कर सुने।
गिरिडीह में अवैध पत्थरों का कारोबार पूरे परवान पर है। बताया जाता है कि इस कारोबार में कईं सफेदपोश भी शामिल हैं। कई ऐसे लोग भी इस कारोबार में शामिल बताये जाते है जिनकी पहुंच और पैरवी झारखण्ड सरकार तक बतायी जाती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड में राज्य सरकार ने अब कोरोना मरीजों का शव ले जाने के लिए किराया निर्धारित कर दिया है. कोविड मरीजों की मौत के बाद शव ले जाने को लेकर निजी एंबुलेंस चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने पर सरकार ने अंकुश लगा दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
