नेशनल गदका चैम्पियनशीप में कार्मेल स्कूल की तीन छात्राओ का हुआ चयन।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गिरिडीह : स्थानीय नगर भवन में जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा बुधवार को जिला स्तरीय जीवनांक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर उक्त प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का शुभारंभ किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वार्ड पार्षद ने बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीबों और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत आज से हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राज्य सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग एवं जिला नियोजन कार्यालय द्वारा स्थानीय झंडा मैदान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।मौके पर नियोजन कार्यालय में रजिस्टर्ड दो युवाओं को उपायुक्त ने जॉनिंग लेटर देते हुए उन्हें बधाई दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर निगम क्षेत्र के जेपी चौक पर बुधवार को उप नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम और यातायात इंस्पेक्टर के संयुक्त नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां-तहां बाइक खड़ा करने वाले चालकों का चलाना काटा गया। वही पार्किंग स्थल पर ठेला और खोमचे के दुकान सजाने वाले को हटाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
माहुरी वैश्य मंडल रेम्बा की एक बैठक बुधवार को रेम्बा स्थित श्री रामकृष्ण ठाकुरबाड़ी में विजय नन्दन राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नए सत्र के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।चुनाव प्रवेक्षक महामंडल के महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी एवं संगठन मंत्री प्रदीप कुमार की उपस्थित में चुनाव सम्पन्न कराया गया।
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा जोनल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फूटबॉल प्रतियोगिता धनबाद में आयोजित है। उक्त जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद, गिरिडीह, बोकरो, कोडरमा,चतरा और हजारीबाग जिले के कुल छः जिलों की टीम भाग लेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में गिरिडीह स्टेडियम में चल रहे अंडर 14 बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में गिरिडीह टीम ने वेस्ट सिंहभूम को 4 विकेट से हराया। 40 ओवर के इस मैच में वेस्ट सिंहभूम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.1 ओवर में 10 विकेट खो कर 114 रन बनाए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के भोलापुर पहाड़ी के समीप बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान धनवार थाना के पर्सन ओपी क्षेत्र के खिजरसोता निवासी उपेंद्र राम उर्फ कारू राम के रूप में हुई। सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जूट गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
