गिरिडीह : गांवा प्रखंड अंतर्गत कौवई मध्य विद्यालय खेल मैदान में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन की अगुवाई में बच्चियों के लिए प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास की अगुवाई में की गई। इस खेल प्रतियोगिता में जिले के गांवा और तिसरी प्रखण्ड के फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं में विजेता रही टीमें भाग ले रहे हैं। यहां की विजेता टीम कोडरमा जिले में आयोजित हो रहे खेल मेला के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगी।

Transcript Unavailable.

ज्ञान विज्ञान समिति धनबाद द्वारा कंबल व मास्क का वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता,धनबाद की पुरूष टीम ने लोहरदगा को2,0 से हराया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह : ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के सभी 44 मजदूरो की टोली सोमवार दोपहर ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमन एयर से सकुशल अपने वतन भारत के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। दिल्ली पहुंचने पर सभी 44 मजदूरों ने वतन वापसी होने पर केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ सभी प्रतिनिधियों एवं प्रवासी मजदूरों के हितार्थ काम करने वाले सिकन्दर अली समेत सारे मिडिया का आभार प्रकट किया।

बरनवाल सेवा समिति द्वारा सोमवार को महाराजा अहिबरन की जयंती स्थानीय बरनवाल सेवा सदन में काफी धूमधाम से एवं पारम्परिक तरीके मनायी गई। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लायंस क्लब ऑफ गिरीडीह एलीट द्वारा पुलिस लाईन बरवाडीह स्थित एक क्लिनिक में फ्री डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में 200 लोगों का डेंटल चेकअप किया गया। वहीं लोगों को डॉक्टर अतुल वासन द्वारा उचित सलाह भी दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला तैलिक साहू सभा की धनवार नगर कमिटी के तत्वाधान में साहू धर्मशाला राजधनवार बाजार में सोमवार को 500 जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आगामी 27 दिसम्बर से 29 दिसंबर तक कोलकाता के एसभीएस विद्यालय में होने वाली ओपन नेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गिरीडीह की 13 सदस्यीय टीम आज कोलकाता रवाना हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह : तेज रफ्तार इनौवा ने सोमवार की सुबह एक 13 वर्षीय बच्चे को अपनी चपेट में लिया। जिससे वह बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।