नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. उसके बाद साल 2019 केवल हमारी यादों में रह जाएगा. इस गुजरते हुए साल में हम सबने अपने आसपास, अपने जीवन में बहुत कुछ देखा है. लेकिन अपने सारे अच्छे—बुरे अनुभवों को साथ लेकर हम नए साल में प्रवेश करने जा रहे हैं. जैसे नया दिन नई उम्मीद लाता है वैसे ही नया साल नया मौका लेकर आया है. यह मौका है अपने जीवन में बदलाव लाने का, यह मौका अपने समाज को बेहतर बनाने का, यह मौका गिरकर फिर सम्हलने का...
इन दिनों देश में जो हालात हैं वो किसी से छिपे हुए नहीं है. हर जगह धरना प्रदर्शन हो रहे हैं, आंदोलन हो रहे हैं. लोगों का गुस्सा उबाल मार रहा है. सरकार के खिलाफ जन आक्रोश वाकई परेशान कर देने वाला है.लेकिन इन सबके पीछे दबाया जा रहा है देश में मंदी का मुद्दा.इस बार जनता ने हमें बताया कि कैसे मंदी के कारण ग्रामीण विकास के काम अटके हुए हैं और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.ऑडियो पर क्लिक कर सुनें श्रोताओं की प्रतिक्रियाएँ।
कंपनी की आर्थिक स्थिति ख़राब होने की बात कह कर श्रमिकों को नौकरी से निकाला ,मंदी और महँगाई से परेशान हैं श्रमिक वर्ग और कंपनियों से निकाले गए मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं।कई लाख लोग बेरोजगार हो चुके हैं। श्रोताओं की राय सुनने के लिए सुनें ऑडियो...
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है. यही वो वक्त है जब लोग परिवार के साथ बैठकर तरह—तरह के पकवान खाना पसंद करते हैं और जब पकवान की बात हो तो प्याज, टमाटर और आलू का होना बहुत जरूरी है. लेकिन जिस तरह से इनके दाम आसमान पर पहुंच गए हैं उससे उम्मीद कम ही है, कि लोग इस बार चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठा पा रहे होंगे। वहीं दूसरी ओर किसानों के हाथ अब भी खाली हैं। यानि आम जनता महंगे दामों पर प्याज और बाकी सब्जियां खरीद रही है लेकिन उसका मुनाफा किसानों को नहीं मिल रहा है। दोनों पक्षों की समस्याओं को सामने लाने के लिए मोबाइलवाणी ने इस बार जनता की रिपोर्ट चर्चा मंच पर— महंगे प्याज—टमाटर, क्या सूख पाएंगे किसानों के आंसू!, विषय पर बात की। जहां आम आदमी से लेकर किसानों और व्यापारियों ने भी अपनी राय रखी।अगर आप भी इस विषय पर अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो अपनी बात हमारे साथ साझा करें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नम्बर तीन। इसके साथ ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए सुनते रहें मोबाइलवाणी एप।
अब मेरी बारी अभियान के ग्यारहवीं कड़ी में आप सुनेंगे युवाओं के जोश के बारे में जो किसी भी परिस्तिथि में अपने दम पर चुनौतियों का सामना करते हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुने उन गर्ल्स चैंपियन के विचार जिनमें उन्होंने खुल कर स्वास्थ्य व पोषण के विषयों पर बात की।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अब मेरी बारी कार्यक्रम की सातवीं कड़ी में आपका स्वागत है।इस कड़ी में आप सुनेंगे पिछली कड़ी में पूछे गए सवालो के सही जवाब देने वाले श्रोताओं के नाम।
Transcript Unavailable.
