गिरिडीह : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी की अंतरिम समिति का पुनर्गठन रविवार को सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में की गई। जिसमे सर्वसम्मति जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे मुन्ना प्रसाद कुशवाहा को संयोजक, चंद्रमणि प्रसाद को अध्यक्ष, शमा परवीन, खूब लाल पंडित, नारायण प्रसाद, दीपक राय को उपाध्यक्ष, मोहम्मद अख्तर अंसारी को सचिव, तपस्या कुमारी, गुरु गोविंद हांसदा, अब्दुल खालिद को संयुक्त सचिव तथा मिथुन राज को कोषाध्यक्ष एवं राकेश कुमार को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं महेंद्र प्रसाद दांगी को संगठन मंत्री, उमेश कुमार चौधरी, रेखा कुमारी, महेंद्र कुमार को संयुक्त संगठन मंत्री, मनोज रजक को प्रवक्ता तथा उपेंद्र कुमार राय को मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया।जिला कार्यकारिणी के सलाहकार के रूप में पूर्व प्रधानाध्यापक सुशील कुमार, प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह, केशव कुमार, श्रीमती शीला कुमार को शामिल किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।